Bihar News: बिहार विधानसभा में विधायकों के बैठने को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। सदन में भारी बवाल के बीच विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष की तरफ आ बैठे। पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हुई नोकझोंक में आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र सीएम की कुर्सी तक पहुंच गए, जिसके बाद मार्शल ने उन्हें जबरन खींचकर हटाया।
फाइल फोटो।
क्यों हुआ हंगामा?
बता दें कि सदन में विश्वास मत के दौरान पाला बदलने वाले विधायकों के सत्तापक्ष की तरफ बैठने को लेकर बवाल हुआ। सत्तापक्ष की तरफ सीट पर जाकर कई विपक्षी विधायक बैठ गए। इस पर विधानसभा के स्पीकर ने सदस्यों को चेतावनी दी।
तेजस्वी यादव ने दिया बयान
वहीं, इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में सिटिंग अरेंजमेंट में तीन सत्र से आरजेडी के बागी विधायक मंत्रियों के सीट पर बैठ रहे हैं। नियमानुसार आज भी वे आरजेडी के एमएलए हैं। उन्होंने कहा कि सदन नियम कायदे से चलता है। विधानसभा अध्यक्ष पर हमें विश्वास है।
बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सबका सीट अलॉट है। कोई भी कहीं कैसे जा कर बैठ सकता है। उन्होंने कहा कि जब हमने आरजेडी के बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो अभी तक उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। सरकार की आंख खोलने के लिए हमलोग भी मंत्रियों के सीट पर जा कर बैठ जाते हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी एमएलए भाई वीरेंद्र सीएम की सीट के पास जाकर खड़े हो गए थे, न कि बैठ गए थे।
