पटना

फेंगल यूपी-बिहार में लाएगा कड़ाके की ठंड! दो दिन कोहरे से मिल सकती है राहत

बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान भले ही तमिलनाडु के लिए खतरा बना हुआ हो, लेकिन इससे उत्तर भारत के बिहार और यूपी जैसे राज्यों में कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। इसके असर से रात को कोहरे का प्रकोप कम हो सकता है। चलिए जानते हैं Cyclone Fengal की ताजा स्थिति क्या है -

Image

यूपी-बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Photo : PTI

Cyclone Fengal Tracker: बंगाल की खाड़ी से उठा समुद्री तूफान फेंगल का सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में ही पड़ेगा। इसके लिए पूर्वी नौसेना कमांड और अन्य नौसेना भेत्रों को भी अलर्ट पर रखा गया है। राहत और बचाव कार्य और प्रभावितों तक हर मदद पहुंचाने के लिए सबको तैयार रखा गया है। नौसेना राज्य और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और राहत सामग्री के साथ गाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। फ्लड रिलीफ टीम के साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए डाइविंग टीम को भी तैयार रखा गया है। लेकिन इस फेंगल तूफान का असर सिर्फ तमिलनाडु या दक्षिण भारतीय राज्यों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश देशे उत्तर भारतीय राज्यों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ फेंगल तूफान अब चक्रवात में बदल चुका है और यह अगले दो दिन तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार चक्रवात के श्रीलंका के कोस्ट को पार करके उत्तर और उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ेगा और यहां पर हवा की स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटा होगी, जो 70 किमी तक जाएगी। तमिलनाडु के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि तेज हवा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बिहार पर क्या असर

चक्रवात का लैंडफॉल भले ही तमिलनाडु में होगा, लेकिन इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली तक भी तेखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन दक्षिण बिहार के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। यहां पर तेज हवाएं चलेंगी और तूफान के चलते रात के कोहरे में कमी देखने को मिल सकती है और सुबह हल्की धूप के दर्शन होंगे।

Cyclone Fengal

फेंगल साइक्लोन

यूपी और दिल्ली में असर

तूफान का असर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तक भी नजर आ सकता है। दक्षिण भारत में भले ही इससे निपटने के लिए तैयारियां चल रही हों, लेकिन दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए यह खुशखबरी ला सकता है। तूफान के असर के चलते रात को कोहरा कम होने के साथ ही दिन में धूप के दर्शन भी होंगे। यही नहीं हवा के दबाव के चलते दमघोंटू स्मॉग से भी लोगों को राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में अगले 24 घंटे में सुबह के समय घने कोहरे का प्रभाव रहेगा। आगामी शनिवार यानी 30 नवंबर से शुष्क पछुआ हवाओं का असर देखने को मिलेगा और दिन व रात के टेम्प्रेचर में कमी देखने को मिलेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article