पुनौराधाम में बनेगा भव्य जानकी मंदिर, 812 करोड़ की वैश्विक टेंडर प्रक्रिया शुरू; अगस्त में होगा शिलान्यास

सीतामढ़ी के पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर निर्माण के लिए 812 करोड़ रुपये का ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। अगस्त में इस मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने कुल 882.87 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। मंदिर के लिए 50 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर तीर्थ क्षेत्र के निर्माण की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने 812 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण के लिए ओपन ग्लोबल टेंडर जारी किया है, जिसमें देश-विदेश की प्रमुख निर्माण कंपनियां भाग ले सकेंगी। यह टेंडर शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ है।

Janti Mandir Sitamarhi

सीतामढ़ी में ऐसा बनेगा जानकी मंदिर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंदिर और पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 882.87 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना को मंजूरी दी गई है। अगस्त में प्रस्तावित सीता मंदिर का शिलान्यास किया जाना है। पिछले साल नवंबर में ही सरकार ने प्रारंभिक चरण के लिए 120 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, जिसका उपयोग पर्यटक सुविधाओं और भूमि अधिग्रहण में किया जाएगा।

End of Feed