Rohtas News: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर चार दिन से लगा 40 KM लंबा जाम, भूख-प्यास से ट्रक ड्राइवर बेहाल

बिहार में रोहतास जिले के एनएच-19 (दिल्ली-कोलकाता हाईवे) पर चार दिनों से 40 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लगा हुआ है। यहां हजारों वाहन फंसे हुए हैं और ट्रक ड्राइवर भूख-प्यास से बेहाल हैं। प्रशासन और NHAI की लापरवाही से हालात और बिगड़ रहे हैं। जाम अब औरंगाबाद जिले तक पहुंच गया है।

रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (दिल्ली कोलकाता हाईवे) पर शनिवार चार अक्टूबर से जाम का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। सड़क जाम के चलते वाहनों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ रहा है और ड्राइवर भूखे प्यासे बेहाल हैं। उन्हें पांच दिनों से किसी तरह की कोई राहत नहीं है और चंद किलोमीटर की दूरी तय करने में भी घंटों का समय लग रहा है। वहीं जाम से निजात दिलाने के लिए न तो स्थानीय प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही एनएचएआइ व सड़क निर्माण कंपनी इसकी सुध ले रहे हैं।

Delhi-kolkata NH Jam

दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर 4 दिन से लगा है जाम

रोहतास जिले के सासाराम स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर ट्रैफिक जाम की स्थिति आज पांचवे दिन भी बनी हुई है। हालांकि, कल की तुलना में जाम कुछ कम हुआ है, फिर भी करीब 7 किलोमीटर लंबी लाइन में ट्रक और गाड़ियां फंसी हुई हैं।

End of Feed