Bihar: लालू के विधायक ने मां दुर्गा को बताया काल्पनिक, कहा- फिजूलखर्च है पूजा-पाठ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 11:10 AM IST

RJD MLA Controversial Statement: राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा पर आपत्तिजनक बयान दिया है। साथ ही उन्होंने महिषासुर को 'यादव' जाति का महान राजा बताया। फतेह बहादुर ने मां दुर्गा को काल्‍पनिक बताया और पूजा-पाठ को फिजूल खर्च कहा है। आरजेडी विधायक ने महिषासुर को न्यायिक राजा करार देते हुए ब्राह्मणों पर तीखा प्रहार किया।

Bihar News: लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रिय जनता दल (RJD) से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा पर आपत्तिजनक बयानबाजी की है। विधायक फतेह बहादुर ने मां दुर्गा को काल्‍पनिक बताया है और कहा है कि पूजा-पाठ करना फिजूल खर्च है। महिषासुर बहुजन समाज का न्‍यायिक राजा था। विधायक के इस विवादित बयान के बाद सियासत में उबाल आ गया है।

RJD MLA Fateh Bahadur Singh on Maa Durga

मां दुर्गा पर विधायक फतेह बहादुर सिंह के विवादित बोल।

ब्राह्मणों पर लालू के विधायक ने साधा निशाना

डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह का हिंदू आस्था एवं जाति व्यवस्था पर प्रहार लगातार जारी है। उन्होंने देवी दुर्गा के बाद अब 'ब्राह्मण' को टारगेट किया है तथा कहा है कि अंग्रेज भी कहते थे कि 'ब्राह्मणों' में न्यायिक चरित्र नहीं है। इसीलिए अंग्रेजी शासन में 'ब्राह्मणों' को 'जज' नहीं बनाया जाता था। उन्होंने अंग्रेजी कानून का हवाला देते हुए कहा कि सन 1918 में अंग्रेजों ने कानून बनाकर 'ब्राह्मणों' को न्याय व्यवस्था से अलग कर दिया था।

End of Feed