Patna: विधायक चेतन आनंद पर बदसलूकी का आरोप, AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल; ओपीडी-आईपीडी सेवाएं ठप

पटना एम्स में डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला गर्मा गया है। विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज इस मामले के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते ओपीडी, आईपीडी और ट्रॉमा सेंटर की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

Patna AIIMS Doctors Strike: पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी आयुषी सिंह द्वारा डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद विधायक द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के विरोध में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने ओपीडी के साथ-साथ आईपीडी सेवाओं को भी पूरी तरह से ठप कर दिया है और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को भर्ती लेने से इनकार कर दिया है।

Patna AIIMS (File Photo ANI)

पटना AIIMS (फाइल फोटो: ANI)

डॉक्टरों की मांग है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उन पर दर्ज की गई एफआईआर वापस ली जाए और विधायक चेतन आनंद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल परिसर में चिकित्सकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

End of Feed