सड़क, रेल और हवाई मार्ग से सीधे जुड़ेगा पुनौरा धाम, बन रहा है भव्य जानकी मंदिर

पुनौरा धाम को तीन से अधिक एनएच से सीधे जोड़ने की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसके तहत 13 हजार 186 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा राम-जानकी मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है। इस सड़क की मदद से सीधे अयोध्या से पुनौराधाम जुड़ जाएगा। इसे रामायण सर्किट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर शिलान्यास कर दिया गया है। यहां आगामी तीन वर्षों में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तरह ही अलौकिक मंदिर का निर्माण करा लेने की योजना है। इससे पहले इस ऐतिहासिक स्थान को सीधे राजधानी पटना समेत देश के सभी प्रमुख स्थानों से जोड़ने की कवायद भी शुरू हो गई है। सड़क और रेल के साथ ही हवाई मार्ग से सीधे इस स्थान को संपर्कता प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी है। हाल में हुए शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी तीनों माध्यमों से इस पवित्र धाम को सीधी संपर्कता प्रदान करने की कार्ययोजना का उल्लेख किया है।

nitish kumar

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो- PTI)

तीन से अधिक एनएच से जोड़ने की तैयारी

पुनौरा धाम को तीन से अधिक एनएच से सीधे जोड़ने की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसके तहत 13 हजार 186 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा राम-जानकी मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है। इस सड़क की मदद से सीधे अयोध्या से पुनौराधाम जुड़ जाएगा। इसे रामायण सर्किट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। यह सड़क अयोध्या से सीवान-मशरक (सारण)-शिवहर (70 घाट पुल) होते हुए सीतामढ़ी से भिट्ठा मोड़ होते हुए नेपाल चली जाएगी। सीतामढ़ी में इस सड़क से पुनौराधाम को जोड़ने के लिए 4 किमी तक एक विशेष सड़क बनाई जाएगी। इससे यह स्थान सीधे तौर पर इस विशेष सड़क से जुड़ जाएगा। 426 किमी लंबाई की इस सड़क का निर्माण कार्य बिहार में उत्तरप्रदेश की सीमा के पास से शुरू हो गया है। यहां से पुनौराधाम तक की दूरी करीब 238 किमी है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी-सोनवर्षा रोड को दो से चार लेन करने का काम शुरू हो गया है। पटना से सीतामढ़ी तक बन रही चार लेन सड़क भी इस धाम से जुड़ जाएगा। इससे राजधानी से सीधे यहां तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

End of Feed