Patna: दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बड़ी संख्या में युवा दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी किया है।

Patna Students Protest: पटना की सड़कों पर सोमवार को अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे हुए हैं। इसी बीच अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले, हालांकि डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग के कारण उन्हें रोक दिया गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी किया।

patna si recruitment protest

दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर चल रहा प्रदर्शन (चित्र साभार: ANI)

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हजारों की संख्या में अभ्यर्थी SI भर्ती परीक्षा को लेकर पटना कॉलेज से मार्च करते हुए अभ्यर्थी बैरिकेडिंग तोड़कर इनकम टैक्स की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान कोतवाली के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

End of Feed