बिहार की आधी आबादी पर कांग्रेस की नज़र, राहुल के बाद प्रियंका ने संभाला मोर्चा; यहां से करेंगी सीधा संवाद

महिला संवाद कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे हिस्सा लेंगी प्रियंका गांधी और इसके बाद वो पटना से मोतिहारी जाएंगी, जहां मोतिहारी के गांधी मैदान में मोतिहारी में दोपहर 3 बजे से विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार काफ़ी गंभीर है। पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। पटना में आज़ादी के बाद पहली बार सीडब्लूसी की बैठक का आयोजन किया गया। राहुल गांधी दो सप्ताह तक बिहार के अलग अलग शहरों में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान घूमे, वहीं अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मोर्चा संभाल लिया है, प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को पटना पहुंचेंगी।

67f0e94f-9033-4da8-9c5b-46bbb10742d9.jpeg

प्रियंका कहां करेंगी जनसभा को संबोधित

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महिला संवाद कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे हिस्सा लेंगी और इसके बाद वो पटना से मोतिहारी जाएंगी, जहां मोतिहारी के गांधी मैदान में मोतिहारी में दोपहर 3 बजे से विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। दोनों जगह पटना और मोतिहारी में कांग्रेस के तरफ़ से बड़ी तैयारी की गई है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा का ये बिहार में पहली जनसभा है ऐसे में कांग्रेस इस कार्यक्रम में बड़ी भीड़ इकट्ठा करने को तैयारी में है। कांग्रेस की नज़र ख़ास तौर पर नीतीश कुमार के वोट बैंक यानी आधी आबादी पर है। इसलिए प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस ने मैदान में उतार दिया है।

End of Feed