मधुबनी से बिहार को सौगात देंगे PM मोदी, 3 नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी; यहां देखें कार्यक्रम शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के दौरे पर होंगे। मधुबनी में जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम बिहार को तीन नई ट्रेनों के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी आने वाले हैं। उनके आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई अन्य मंत्रियों और नेताओं के साथ यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि पीएम मोदी के आगमन से मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बातचीत की। अपने दौरे के दौरान पीएम कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

PM Modi Bihar program Schedule

बिहार में पीएम मोदी (फाइल फोटो)

बिहार को इन चीजों की मिलेगी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के लिए एक नई वंदे भारत और 2 अमृत अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा सुपौल-पिपरा नई रेल लाइन और हसनपुर-बिथान नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही खगड़िया-अलौली नई रेल लाइन, ललितग्राम बायपास लाइन और लहरियासराय लाइट आरओबी को जनता को समर्पित करेंगे। पीएम सहरसा-दिल्ली- अमृतसर और सहरसा-लोकमान्य तिलक अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।

End of Feed