पटना में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग की हत्या कर भाग रहे बदमाशों को गांव वालों ने पकड़ा; पीट-पीटकर मार डाला

बिहार की राजधानी पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर भाग रहे दो हत्यारों को ग्रामीणों ने पकड़कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक अपराधियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

पटना : गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों अपराधियों की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, डोमन चक गांव में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की शाम घर के बाहर बैठे अशर्फी राय (75) की गोली मारकर हत्या कर दी।

Triple murder in Patna

(सांकेतिक फोटो-Istock)

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने लगे। इस बीच, इस घटना की सूचना गांव के लोगों को मिल गई। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर दोनों अपराधियों को घेरकर पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। बताया जाता है कि अधिक पिटाई होने के कारण दोनों अपराधियों की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है।

End of Feed