Patna Zoo: इंसानों से ज्यादा मौज में हैं पटना जू के जानवर, एसी-कूलर की ठंडक से दे रहे हैं गर्मी को टक्कर

Patna Zoo: पटना जू प्रशासन ने जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए बेहतरीन इंतजाम किए हैं। कूलर की ठंडी हवा में केसरी बाघ आराम से झपकी ले रहा है, तो एसी की ठंडक में अजगर सुस्ताया हुआ है। जानवरों के आहार में भी गर्मी को ध्यान में रखकर बदलाव किए गए हैं।

Patna Zoo: पटना में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में जानवरों को शाही आराम मिल रहा है। प्रशासन ने जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। केसरी बाघ कूलर की ठंडी हवा में आराम कर रहा है, तो अजगर एसी में लिपटा पड़ा है। जानवरों के भोजन में भी गर्मी को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया है। जू में अजगर के लिए एसी की व्यवस्था की गई है, जिससे उसका कमरा बिल्कुल ठंडा रहता है। वहीं, पटना जू में जन्मे सफेद बाघ “केसरी” के बाड़े में बड़े-बड़े कूलर और पंखे लगे हैं। पटना जू में जन्मे और पले-बढ़े केसरी को ही यहां का राजा माना जाता है।

AC-cooler facility for animals in Patna Zoo

पटना जू में जानवरों के लिए एसी-कूलर की सुविधा

पक्षियों के लिए शानदार व्यवस्था

पटना जू में पक्षियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे उनकी गर्मी शानदार बीत रही है। वहां स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जो लगातार पानी की हल्की फुहारें छोड़ते रहते हैं, जिससे उनके रहने का वातावरण बाहर के तापमान से चार से पांच डिग्री कम रहता है। मोर पेड़ों की टहनियों पर बैठकर पानी की फुहारों का आनंद ले रहा था, जबकि अन्य पक्षी पानी में अठखेलियां करते हुए नहाते दिखे। सिर्फ पक्षियों के ही नहीं, बल्कि सभी जानवरों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

End of Feed