Patna weather Update: पटना में अभी नहीं मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत, न्यू ईयर ईव पर इतना रहेगा न्यूनतम तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 02:35 PM IST

Patna weather Update : पटना समेत पूरे बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। यहां अब शीतलहर शुरू हो गई है। ज्यादा सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं अभी इससे राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है। सूबे के एक दर्जन से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे जा चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान से शुष्क एवं हिमालय से आ रही गलन भरी हवा से बिहार में बढ़ी ठंड
  • दिन और रात में कंपकंपी से पटनावासी परेशान
  • पटना समेत सूबे के 12 से अधिक जिलों में रहा कोल्ड-डे

Patna News: पटना समेत पूरा बिहार अब राजस्थान से शुष्क एवं हिमालय से आ रही गलन भरी हवा से बुरी तरह प्रभावित है। हिमालय से 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर आ रही है। इससे दिन और रात में सर्दी महसूस हो रही है। पटना समेत 12 से ज्यादा जिलों में शीत दिवस रिकॉर्ड हुआ है।

patna imd (1)

आईएमडी का कहना है कि अगले 24 घंटे तक पूरे सूबे में यही स्थिति रहने वाली है। 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और इससे नीचे जा चुका है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। पारे में सामान्य से 4 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। यह 18 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को 10 डिग्री तापमान है। तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

End of Feed