Patna News: शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। फ्रेजर रोड में आकाशवाणी मेट्रो स्टेशन के लिए कंक्रीट डी-वॉल बनाया जा रहा है। अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाने के दौरान जमीन की सतह को ढहने से बचाने के लिए डी आकार की दीवार बनाई जाती है। दीवार 25-30 मीटर गहरी और डेढ़ मीटर चौड़ी रहती है। इस दीवार के बनाए जाने के बाद स्लैब और ट्रैक बनाया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है।
पटना में चल रहा मेट्रो का निर्माण कार्य
डीएमआरसी का कहना है कि भारतीय नृत्य कला मंदिर और प्रसार भारती के पास आकाशवाणी मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। इस स्टेशन के तीन एंट्री गेट होंगे। स्टेशन का अधिकतर हिस्सा ठीक फ्रेजर रोड के नीचे बनाया जाएगा। सूबे में पहली बार अंडरग्राउंड इतना बड़ा निर्माण चल रहा है।
