Bihar: बयान नहीं आया पसंद तो उपेंद्र कुशवाहा को दे डाली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकाया, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को 19 जून को धमकी मिली थी। उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और कार्रवाई करने को कहा था।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गिरफ्तार युवक के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संपर्क की बात अब तक सामने नहीं आई है।

End of Feed