Patna: पटना में नए साल पर नया प्रयोग, अब रेलवे स्टेशनों से बस स्टैंड के लिए चलेंगे रिजर्व ऑटो, यहां देखिए रेट लिस्ट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 05:27 PM IST

Patna Station And Auto Service from Bus Stand: पटना में अब लोगों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों से बस स्टैंड जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। सभी रेलवे स्टेशनों पर रिजर्व ऑटो रहेंगे, जिसके माध्यम से लोग अंतरराज्यीय बस टर्मिनल तक का सफर कर सकेंगे। खास बात है कि, ऑटो का किराया भी कम होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • जनवरी के पहले सप्ताह से यात्रियों को मिलने लगेगी सुविधा
  • प्रत्येक स्टेशन पर 15 ऑटो रहेंगे खड़े
  • शहर में 75 रिजर्व ऑटो का किया जाएगा परिचालन

Patna News: राजधानी स्थित पटना जंक्शन, दानापुर स्टेशन, पाटलिपुत्र जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना साहिब स्टेशन से अब रिजर्व ऑटो चलेंगे। इन सभी स्टेशनों से बैरिया स्थित पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पहुंचने के लिए रिजर्व ऑटो का परिचालन होगा। इन स्टेशनों से 24 घंटे ऑटो परिचालित किए जाएंगे। जनवरी में पहले हफ्ते से यह सेवा शुरू हो जाएगी। यात्रियों को ऑटो का किराया भी काफी कम लगेगा।

patliputra bus terminal

पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल लिए अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगे रिजर्व ऑटो (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फिलहाल रात में रेलवे स्टेशन से बैरिया स्थित पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के लिए भी ऑटो नहीं चलता है। जो चालक जाते भी हैं वह मनमाना किराया वसूलते हैं। नई व्यवस्था के तहत हर स्टेशन पर अब 15 ऑटो खड़े रहेंगे। शहर में कुल 75 रिजर्व ऑटो को परिचालित किया जाना है।

End of Feed