पटना-रांची Vande Bharat Express दौड़ने के लिए तैयार, लोगों में जबरदस्त उत्साह, अधिकतर सीटें फुल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 26, 2023, 11:55 AM IST

झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना के बीच रेल मंत्रालय 27 जून से आठ कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा।

Patna Ranchi Vande Bharat: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने के लिए तैयार है। 27 जून को इसका उद्घाटन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। 28 जून को रांची से पटना के बीच वंदे भारत का परिचालन आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले इसके तीन सफल ट्रायल हो चुके हैं। उद्घाटन ट्रेन रांची से पटना के बीच चलाई जाएगी। इसके लिए रिजर्वेशन जारी है और लोगों ने इसे जबरदस्त रिस्पांस दिया है। इसकी एक्जीक्यूटिव क्साल की सीटें भर गई हैं और चेयर कार सीटें भी आधी से अधिक आरक्षित हो गई हैं।

लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह

ऑनलाइन और टिकट खिड़की पर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह दिखा। लोग इस पर सवार होने के लिए खासे उत्साहित दिखे। पटना जाने वाली ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्साल में 40 सीटें हैं और रविवार रात साढ़े 9 बजे तक 39 सीटें आरक्षित हो चुकी थीं। जबकि रांची से लौटने वाली इसी ट्रेन की एक्जीक्यूटिव क्लास में 12 ही सीटें बची थीं।

End of Feed