Road Will be Built in Patna: पटना पुलिस मुख्यालय से डाकबंगला चौराहे तक बनेगी स्मार्ट सड़क, इसलिए होगी खास

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 03:00 PM IST

New Road Will be Built in Patna: राजधानी को स्मार्ट बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। अब शहर के बेली रोड में स्मार्ट सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अगले एक हफ्ते में सड़क निर्माण को लेकर कागजी कार्यवाही भी शुरू कर दी जाएगी। सड़क निर्माण के साथ फुटपाथ का भी चौड़ीकरण किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना स्मार्ट सिटी बोर्ड ने बेली रोड के बड़े हिस्से को स्मार्ट बनाने की दी मंजूरी
  • स्मार्ट रोड बनाने के लिए हफ्ते भर में तैयार की जाएगी डीपीआर
  • सड़क की दोनों तरफ फुटपाथ की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई

Patna News: पटना की अहम सड़कों में से बेली रोड के एक बड़े हिस्से को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। इस रोड पर स्मार्ट सड़क बनाई जाएगी, जिसके निर्माण की मंजूरी भी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट पर पटना स्मार्ट सिटी बोर्ड ने मंजूरी जारी कर दी है। हफ्ते भर के अंदर बेली रोड स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय से डाक बंगला चौराहा तक स्मार्ट सड़क बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। डीपीआर तैयार होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

patna jp ganga path

पटना बेली रोड रूट, जिस पर नई स्मार्ट सड़क बनाई जानी है।

बता दें बेली रोड की 4.5 किलोमीटर सड़क को स्मार्ट बनाने की योजना है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ की चौड़ाई बढ़ाई जानी है। इसके साथ ही पूरे हिस्से को विकसित करने की योजना है। मुख्य तौर पर पांच बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। जगह-जगह लैंडस्केपिंग करके ग्रीनरी को बढ़ावा देना प्रस्तावित है। स्ट्रीट वेंडरों के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इन्हें व्यवस्थित किया जाना है। इसे स्ट्रीटकैप के रूप में विकसित करना है।

End of Feed