Patna News: राजधानी पटना में अपराधियों ने आतंक मचाया हुआ है, यहां बुद्धा कॉलोनी में बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, इस दौरान एक महिला की भी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इसकी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।
पटना में लटपाट की घटना
सोमवार देर रात को अपराधी बुद्धा कॉलोनी में एक महिला के घर में लूटपाट के इरादे से घुसे। जब लूटपाट के दौरान महिला ने उनका विरोध किया, तो बदमाशों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि महिला के कान के गहने और गले की चेन गायब है, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
