Patna Metro: पटनावासियों को स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो की सौगात, मलाही पकड़ी से न्यू ISBT तक दौड़ेगी पहली ट्रेन

पटना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली मेट्रो का परिचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है। पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। पहली मेट्रो का परिचालन मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक 6.2 किमी के रूट पर चार स्टेशनों से शुरू होगा। इसके लिए निर्माण एजेंसियां दिन-रात दो शिफ्ट में काम कर रही हैं।

Patna Metro: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटनावासियों को मेट्रो की सौगात मिल सकती है। इसके लिए जोरो शोरों से तैयारी चल रही है। पहले चरण में 6.2 किमी लंबे कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन शुरू होगा। तय समय पर काम पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसियां दिन-रात दो शिफ्टों में कार्य कर रही हैं। इस दौरान सभी सुरक्षा मानकों का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है। पटना में मेट्रो सेवा शुरू होने से यातायात आसान होगा और ट्रैफिक की समस्याएं भी कम होंगी। साथ ही इस परियोजना से युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

Patna Metro-PMRC  (1)

पटना मेट्रो (PC- PMRC)

पटना में इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो

पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर में मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इस 6.2 किलोमीटर लंबे रूट पर पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। ये मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी हैं। शुरूआत में खेमचीनक को छोड़कर बाकी चार स्टेशनों पर मेट्रो का संचालन किया जाएगा। 15 अगस्त को इस कॉरिडोर पर मेट्रो के परिचालन का लक्ष्य तय किया गया है।

End of Feed