Patna Train: पटना से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे से कई सौगातें मिली हैं। एक नई स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है तो एक को विस्तार मिला है। इनमें से एक ट्रेन रांची से होकर गुजरेगी, जिससे झारखंड के यात्रियों को भी फायदा मिलने वाला है।
पटना से सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
पटना पुरी को मिला विस्तार
पटना से पुरी (Patna Puri Train) के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03230/03229, पटना-पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन का रेलवे ने विस्तार कर दिया है। यह ट्रेन अब 24 फरवरी तक चलाई जाएगी। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। यह ट्रेन 5 जनवरी से 23 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से पुरी और 6 जनवरी से 24 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से पटना के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को पटना से 8.45 बजे प्रस्थान करेगी। 5 जनवरी से 23 फरवरी तक और शुक्रवार को 2.55 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03229 पुरी-पटना स्पेशल पुरी से प्रत्येक शुक्रवार को 14.55 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 9.35 बजे पटना पहुंचेगी।
पटना से सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
पटना से एक और जगह के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की रेलवे ने हरी झंडी दिखा दी है। ट्रेन नंबर 03253/03254 पटना-सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन (Patna Secunderabad Special Train) का परिचालन पिछले दो दिनों से शुरू हो गया है। यह ट्रेन 26 दिसंबर से 1 जनवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगी। ट्रेन नंबर 03253 पटना से 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सोमवार और बुधवार को चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 03254 - 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक बुधवार और शुक्रवार को सिकंदराबाद से पटना के लिए चलेगी।
रांची को फायदा
पटना से सिकंदराबाद चलने वाली यह ट्रेन रांची से होकर जाएगी। पटना से सिकंदराबाद को जाने वाली ट्रेन रात 11 बजकर 35 मिनट पर रांची पहुंचेगी। वहीं सिकंदराबाद से पटना की ओर आने वाली ट्रेन रात 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।
