Patna Holding Tax: सावधान! होल्डिंग टैक्स बकाया है तो 15 तक कर दें जमा, नहीं तो संपत्ति हो जाएगी जब्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 06:36 PM IST

Patna Holding Tax collection: नए साल में टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम सख्त रुख अपना रहा है। अब होल्डिंग टैक्स जमा करने में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निगम ने टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि जारी कर दी है। उक्त तिथि के बाद बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • निगम ने 650 बकाएदारों की सूची की है तैयार
  • सभी बकाएदारों को भेजा जा चुका है नोटिस
  • हर अंचल में टैक्स भुगतान के लिए दो-दो काउंटर खोले गए

Patna News: राजधानी में नगर निगम क्षेत्र में रह रहे लोगों को अब होल्डिंग टैक्स जमा करने में लेटलतीफी महंगी पड़ेगी। लंबे समय से जिन लोगों का टैक्स बकाया है, उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। नगर निगम ने ऐसे 650 बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई करने की तैयार कर ली है। निगम ने हाल ही में इन बकाएदारों को नोटिस भी जारी किया था, लेकिन किसी ने भी अपना बकाया होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया है।

patna city commissinor

पटना नगर निगम के आयुक्त के आदेश पर बकाएदारों की संपत्ति होगी जब्त

अब इन्हें टैक्स जमा करने के लिए आखिरी मौका दिया जा रहा है। यह लोग 15 जनवरी तक अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं। इसके बाद उन बकायदारों की संपत्ति जब्त की जाएगी। इससे पहले उनकी संपत्ति पर कुर्की-जब्ती का नोटिस चस्पा किया जाएगा।

End of Feed