Patna Double Murder: अपार्टमेंट में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Patna Double Murder: पटना के नेहरू नगर इलाके में अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इस अपार्टमेंट में बुजुर्ग दंपत्ति ही रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Patna Double Murder: पटना में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार किसी सामान के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Patna Double Murder

पटना में डबल मर्डर

दंपत्ति में अक्सर होता था झगड़ा

यह वारदात पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर रोड नंबर 2 स्थित एक मकान में हुई। मकान के पहले फ्लोर पर बुजुर्ग दंपत्ति अकेले रहते थे। जिनकी पहचान एनके श्रीवास्तव (75) और पत्नी सुजाता देवी (65) के रूप में हुई है। पति एनके श्रीवास्तव बिस्कोमान के रिटायर अधिकारी थे। उनके तीन बेटे थे जो दिल्ली, हैदराबाद और दुबई में रहते थे। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराएदार रहते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि दंपत्ति में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

End of Feed