Patna Murder Case: पटना के दानापुर कोर्ट कैंपस में सनसनीखेज घटना हुई। यहां पर बेऊर जेल से पेशी के लिए लाए गए कैद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाकर घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक तफ्तीश के बाद पुलिस ने बताया कि, छोटे सरकार नाम के कैदी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना में मर्डर। (सांकेतिक फोटो)
ऐसा रहा घटनाक्रम
दानापुर कोर्ट कैंपस में जिस युवक की हत्या हुई है वह भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के भाई के हत्या का आरोपी था। वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था इसके बावजूद कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी पुलिस की विशेष टीम उसे पेशी के लिए लेकर दानापुर कोर्ट आई थी फिलहाल गोली मारने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मामले की जांच की जा रही है दोनों से पूछताछ की जा रही है हालांकि पूरे मामले में पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
