पटना कोर्ट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, एक की मौत; दो वकील झुलसे

पटना के सिविल कोर्ट में लगे ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ। इस घटना में एक नोटरी की मौत हो गई और दो वकील झुलस गए। घटना के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक अदालत परिसर में बुधवार को विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हो जाने पर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग झुलस गए। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह विस्फोट दोपहर में दिवानी अदालत में हुआ जिसमें एक नोटरी की मौत हो गयी।

Patna transformer blast

ट्रांसफार्मर में विस्फोट।

वकीलों ने किया प्रदर्शन

पुलिस अधिकारी सिंह ने कहा, ‘‘दो वकील झुलस गये हैं और उन्हें इलाज के लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया है। हमें जांच के लिए मृतक नोटरी देवेन्द्र सिंह के शव की जरूरत है, लेकिन इस घटना से नाराज वकील प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस को शव नहीं ले जाने दे रहे हैं। हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

End of Feed