वैशाली एक्सप्रेस में यात्री की मौत, थर्ड AC में कर रहा था सफर

बिहार के सीवान से नई दिल्ली की यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की वैशाली एक्सप्रेस में मौत हो गई।

वैशाली: कड़ाके की ठंड के बीच बिहार के सीवान से नयी दिल्ली की यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की बीमार पड़ने के बाद यहां मौत हो गयी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जीआरपी के अनुसार कि वशिष्ठ सिंह (65) 12553 वैशाली एक्सप्रेस थर्ड एसी-बी3 कोच में बिहार के सीवान से नयी दिल्ली तक की यात्रा कर रहे थे और उनके साथ उनका पुत्र दीपक भी सफर कर रहा था। जीआरपी के अनुसार बाराबंकी रेलवे स्टेशन से पहले वशिष्ठ सिंह की तबीयत खराब हो गई।

Passenger Death in Vaishali Express

(प्रतिकात्मक फोटो)

ठंड लगने से मौत

पुलिस के मुताबिक सफर के दौरान वशिष्ठ सिंह को ठंड लग गयी और उनकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस के मुताबिक इस बारे में सूचना नियंत्रण कक्ष को दी गई और ट्रेन के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्री को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

End of Feed