पटना

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट; जानें आज का मौसम

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। घने कोहरे, तेज हवाओं और तापमान में गिरावट ने लोगों के जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसमी हालात बने रहने की संभावना है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में ठंड का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सुबह और शाम घने कोहरे और दिन में धुंध छाए रहने की चेतावनी जारी की है। पछुआ हवा 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के कारण ठंड का असर और बढ़ेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल दिन के समय मौसम साफ होने की संभावना नहीं है।

सुबह कोहरा और दिनभर ठंड का एहसास

8 जनवरी की सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मंगलवार को पटना समेत 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और 32 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश का सबसे ठंडा शहर छपरा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, किशनगंज 25 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। ज्यादातर इलाकों में दिनभर कोहरे और धुंध का असर देखा गया, जिससे अधिकतम तापमान में 8.6 डिग्री तक की गिरावट आई।

पटना में शीतलहर जैसे हालात

पटना में मंगलवार को शीतलहर जैसी स्थिति रही। दिन के तापमान में 7.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम 13.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

कोहरे से यातायात प्रभावित

सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता मात्र 100 मीटर रह गई। इसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ा, जिससे चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 20 उड़ानें देरी से आईं-गईं।

प्रदेश में पछुआ हवा और घने कोहरे के कारण लोग घरों में सिमटने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article