विपक्ष की बैठकः नेताओं ने लिट्टी-चोखा सहित बिहार के कई व्यंजनों का आनंद लिया, राहुल हुए मुरीद

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 23, 2023, 11:37 PM IST

पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रशंसा करते हुए राहुल ने कहा कि नीतीश जी द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में बिहार के सभी पारंपरिक खाद्य पदार्थ परोसे गए।

Opposition Meeting: बिहार में विपक्ष दलों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुक्रवार को आयोजित दोपहर के भोजन में नेताओं को बिहार के तमाम व्यंजन परोसे गए। नेताओं को लिट्टी-चोखा, गुलाब-जामुन, जलेबी, विभिन्न प्रकार के ताजा शरबत और प्रदेश के कई कई पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने दोपहर के भोजन में परोसे गए पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश जी द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में बिहार के सभी पारंपरिक खाद्य पदार्थ परोसे गए। शानदार लिट्टी-चोखा और खास गुलाब-जामुन भी परोसा गया। मैं इसके लिए नीतीश जी को धन्यवाद देता हूं। बिहारी व्यंजनों के साथ दोपहर के भोजन के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया।

End of Feed