पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद; कंकड़बाग में खुलेआम फायरिंग कर फरार हुए 2 युवक, इलाके में दहशत

पटना के कंकड़बाग स्थित एफ सेक्टर में एक बार फिर गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। दो अज्ञात युवकों ने अचानक फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है।

Kankarbagh Firing: पटना के कंकड़बाग स्थित एफ सेक्टर में एक बार फिर अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। जानकारी के मुताबिक, दो युवक मौके पर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।

Case of open firing in Kankarbagh

कंकड़बाग में खुलेआम फायरिंग का मामला

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

End of Feed