Muzaffarpur: गरीबरथ एक्सप्रेस में नर्सिंग की छात्रा से छेड़खानी, आरोपी सफाई कर्मी गिरफ्तार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 03:58 PM IST

Crime In Garibrath Express Train: बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन से पुलिस मे एक मनचले को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन में एक सफाई कर्मी ने नर्सिंग की छात्रा के साथ छेड़खानी की वारदात को दिया। जिसके बाद यात्रियों ने कंट्रोल रूम में उसकी हरकत की शिकायत की।

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन से पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार किया है। दरअसल अमृतसर से सहरसा जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस में नर्सिंग की छात्रा से छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा अपनी सहेली के साथ ट्रेन में थी, इसी दौरान ट्रेन के भीतर मौजूद एक सफाई कर्मी ने नापाक करतूत को अंजाम देने की कोशिश की और छेड़खानी शुरू कर दी। वो छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। नंबर नहीं देने पर बदतमीजी शुरू कर दी।

Bihar Muzaffarpur

छात्रा ने नहीं दिया मोबाइल नंबर तो ट्रेन में छेड़खानी करने लगा सफाई कर्मी।

छात्रा ने नहीं दिया मोबाइल नंबर तो करने लगा छेड़खानी

मनचले सफाई कर्मी ने छात्रा को छूने की कोशिश की, जिसके बाद उसने विरोध शुरू कर दिया। ट्रेन के भीतर मौजूद अन्य यात्रियों ने आरोपी सफाई कर्मी को दबोच दिया। उसकी करतूत की शिकायत यात्रियों ने कंट्रोल रूम को दिया। मुजफ्फरपुर रेल थानेदार किंग कुंदन को कंट्रोल रूम ने इस वारदात की जानकारी दी। ट्रेन जैसे ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची, रेल पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। रेल थाने लाकर उससे पूछताछ शुरू हुई। आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है, जिसका नाम सौरभ कुमार है। गरीबरथ एक्सप्रेस में ये मनचला अनुबंध पर सफाई का काम करता है। पीड़ित छात्रा ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंप दी है।

End of Feed