Patna Crime News: पटना में पकड़ा गया कुख्यात कनकटवा, पिछले हफ्ते ही की थी एक हत्या

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Nov 3, 2022, 06:30 PM IST

Patna Police: राजधानी में युवक की हत्या मामले में फरार कुख्यात आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनकटवा के रूप में हुई है। इसने पिछले हफ्ते शहर के सचिवालय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक से लूटपाट के दौरान उसकी हत्या कर दी थी। एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 27 अक्टूबर को शत्रुघ्न नाम के युवक की कर दी थी हत्या
  • युवक को गोली मारने के बाद उसकी स्कूटी लेकर हो गया था फरार
  • हत्या में कनकटवा का साथ उसके सहयोगी कृष्णा साहनी उर्फ भगेलु ने दिया था

Patna Crime News: पटना पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 27 अक्टूबर को सचिवालय थाना क्षेत्र में शत्रुध्न नाम के युवक की हत्या का मुख्य आरोपी एवं कुख्यात कनकटवा पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि, गिरफ्तारी कनकटवा और शत्रुघ्न के बीच शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। फिर कनकटवा ने विवाद सुलझााने के बहाने शत्रुध्न को बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

patna ssp

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो (फाइल फोटो)

युवक की हत्या करने के बाद वह उसकी स्कूटी लेकर भाग गया था। तब से पुलिस कनकटवा की तलाश कर रही थी। कुख्यात की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि, शत्रुघ्न पहले कनकटवा के साथ मिलकर शराब और स्मैक बेचा करता था। हाल के दिनों में इन दोनों में शराब और स्मैक बिक्री से आए पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर हत्या को अंजाम दिया गया।

End of Feed