पटनावासी ध्यान दें : शपथ ग्रहण के लिए रहेगा VVIP मूवमेंट, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; जान लें रूट मैप

Patna Me Aaj Traffic Diversion: पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण से पहले शहर का ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह से बदला रहेगा। लिहाजा आप घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर सचेत रहना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक गांधी मैदान की ओर जाने वाले लगभग सभी रास्ते बंद रहेंगे।

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने NDA विधायकों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब 20 नवंबर यानी गुरुवार को नीतीश बतौर सीएम 10वी बार शपथ लेंगे। ये भव्य समारोह गांधी मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पीएम नरेंद्र, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारी संख्या में वीवीआई लोग शहर पहुंचेंगे। लिहाजा पटना पुलिस ने विभिन्न रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है। आइये जानते हैं सुबह से शाम तक किन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

Nitish Kumar CM oath Ceremony Traffic Diversion

पटना ट्रैफिक डायवर्जन

पटना में रहेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह का हिस्सा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और NDA के कई शीर्ष नेता पटना में होंगे। नीतीश कुमार दसवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के अनुसार, कई केंद्रीय मंत्री और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आम जनता का प्रवेश 20 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। कार्यक्रम के मद्देनजर गांधी मैदान के आसपास के कई सड़कों पर यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित भी किया गया है।

End of Feed