नीतीश सरकार की बड़ी घोषणाएं; जेपी सेनानियों की पेंशन दोगुनी, जल्द शुरू होगा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का सर्वे

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनका चुनावी रणनीति में अहम स्थान है। कैबिनेट ने जेपी सेनानियों की पेंशन दोगुना करने का फैसला किया और ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट सर्वे तथा गया हवाई अड्डे के विस्तार को मंजूरी दी।

Nitish Cabinet Decisions: बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं, जिन्हें चुनावी रणनीति के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुधवार को नीतीश कैबिनेट ने राज्य के जेपी सेनानियों की पेंशन दोगुना करने का फैसला किया। इसके अलावा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और भागलपुर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट सर्वे के लिए बजट जारी किया गया, गया हवाई अड्डे के विस्तार को मंजूरी दी गई और पटना के पुनपुन पिंडदान स्थल पर लक्ष्मण झूला बनाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया।

CM Nitish Kumar (File Photo: ANI)

सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो: ANI)

कौन होते हैं जेपी सेनानी?

जेपी सेनानी वे लोग होते हैं, जो बिहार में लोकनायक जेपी के नेतृत्व में 18 मार्च 1974 से 21 मार्च 1977 तक चले आंदोलन के दौरान मिसा/डीआईआर के अधीन जेल में एक महीने से लेकर छह महीने या उससे अधिक समय तक बंद रहे। राज्य सरकार इन व्यक्तियों को पेंशन देती है। पहले उन्हें ₹7,500 और ₹15,000 पेंशन मिलती थी, जिसे अब दोगुना कर ₹15,000 और ₹30,000 कर दिया गया है।

End of Feed