बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब पटना से दिल्ली पहुंचने में नहीं लगेगी देरी; मिली वंदे भारत की सौगात

Patna-Delhi Vande Bharat Express : बिहार के यात्रियों के लिए अब दिल्ली का सफर और भी आसान होने वाला है। जी, हां पटना से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इसके चलने से राष्ट्रीय राजधानी और बिहार की राजधानी के बीच यात्रा का समय महज 9 घंटे रह जाएगा।

Patna-Delhi Vande Bharat Express : बिहार के यात्रियों को लगातार बेहतर यात्रा की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रेलवे ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर रहा है। इस कड़ी में राज्य की राजधानी पटना और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने की खबर है। फिलहाल, जो गाड़ियां दिल्ली से पटना के बीच चल रही हैं, वो इतनी दूरी 13 घंटे में कवर करती हैं। लेकिन, दोनों शहरों के बीच चलने जा रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस (मेड इन इंडिया) महज 9 घंटे में सफर तय करेगी। इसकी सौगात जल्द बिहारवासियों को मिलने जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस हाईस्पीट ट्रेन के संचालन का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

Patna New Delhi Vande Bharat Express

पटना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

जानकारी के लिए बताते चलें कि फिलहाल राज्य के लिए विभिन्न रूटों पर 4 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं। इसमें पटना से लखनऊ (गोमतीनगर), हावड़ा, रांची और न्य जलपाईगुड़ी के बाद दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। ये नई वंदे भारत 130 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से पटना से दिल्ली के बीच 9 घंटे का समय लेगी। दावा है कि आम एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत ट्रेन 4 घंटे समय की बचत करेगी। यह ट्रेन पटना से खुलकर आरा, बक्सर, डीडीयू होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसमें एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी के 1 कोच और एसी चेयरकार के 7 कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव चेयरकार में 52 और एसी चेयरकार में 478 सीटें उपलब्ध होंगी। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के परिचालन के एक सप्ताह पहले रेलवे समय सारणी जारी करेगा।

End of Feed