खगड़िया में खूनी कांड: बेटे की छठी का न्योता नहीं मिलने पर गुस्साया पड़ोसी, की गोली मारकर पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के खगड़िया में एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे बेटे के छठी भोज का निमंत्रण नहीं दिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने होली के दौरान से विवाद चल रहा था, जिसके चलते समारोह में पड़ोसी को आमंत्रित नहीं किया गया था।

बिहार के खगड़िया में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गोली मारकर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद था। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि युवक की हत्या केवल भोज में आमंत्रित न करने को लेकर की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Arrested

बिहार में एक पड़ोसी ने की पड़ोसी की हत्या (फोटो - iStock)

किस वजह से दिया वारदात को अंजाम

End of Feed