नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में 6 प्रस्तावों को मंजूरी, 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप का रास्ता साफ

बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहली बैठक का आयोजन आज यानी मंगलवार को किया गया। इस बैठक में कुल 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। प्रदेश में सैटेलाइट टाउनशिप और ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई सरकार की पहले कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें सभी मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में कुल 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में राज्य में सुनियोजित एवं गुणवत्ता युक्त शहरी विकास के लिए 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप या ग्रीनफील्ड टाउनशिप के विकास के सैद्धांतिक सहमति तथा प्रस्ताव तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इनमें नौ प्रमंडलीय मुख्यालय के अलावा सीतामढ़ी और सोनपुर को भी शामिल किया गया है।

​Nitish Kumar

पहली कैबिनेट बैठक में 6 विकास प्रस्ताव को मिली मंजूरी (Photo PTI)

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य में सुनियोजित एवं गुणवत्ता युक्त शहरी विकास के लिए 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप या ग्रीनफील्ड टाउनशिप के विकास के सैद्धांतिक सहमति तथा प्रस्ताव तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इनमें नौ प्रमंडलीय मुख्यालय के अलावा सीतामढ़ी और सोनपुर को शामिल किया गया है।

End of Feed