बिहार के इस जिले में बच्चों-किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली, इस बीमारी से निपटने का है प्लान

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा 16 सितंबर को पूरे राज्य में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाना है।

नवादा : राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 16 सितम्बर को किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाना है। इसके लिए एक मॉप-अप राउंड 19 सितम्बर को निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

बच्चों व किशोरों को 16 को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल की गोली

platform desk

विद्यार्थियों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाना सुनिश्चित करें

उन्होंने स्वास्थ्य, आईसीडीएस और शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया कि वे अपने विद्यालयों में नामांकित सभी विद्यार्थियों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी बात कही गई।

End of Feed