कमाल है भई! एक आम में इतने आमों का स्वाद, नस्ल बेमिसाल स्वाद लाजवाब; मुजफ्फरपुर के किसान ने किया कमाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किसान ने आम की नई नस्ल तैयार की है। इस नस्ल को किसान ने अपने पिता का नाम नागेंद्र भोग दिया है। नागेंद्र भोग आम के एक आम का वजन 1 किलो तक का है और इस एक आम में कई प्रकार के आमों का स्वाद मिलेगा।

बिहार का मुजफ्फरपुर जिला पूरे भारत में अपनी शाही लीची के लिए मशहूर है। लीची की गुणवत्ता के लिए इसे जीआई टैग भी मिल चुका है। लीची के अलावा मुजफ्फरपुर के एक किसान ने लोगों को कुछ अलग और नया स्वाद देने की कोशिश में आम की एक नई नस्ल तैयार की है। खेती में नए-नए प्रयोग कर इस बार मुजफ्फरपुर के इस किसान ने एक ऐसा आम का पेड़ तैयार किया है, जिसके एक आम में आपको कई प्रकार के आमों का स्वाद मिलेगा। जी हां, आपने सही सुना एक साथ कई आमों का स्वाद। ये बात हैरान करने वाली तो है, लेकिन मुजफ्फरपुर के इस किसान ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ इस नस्ल को तैयार किया है। आपको बताएं आम की इस खास प्रजाति के बारे में -

Nagendra Bhog Mangoes

क आम में इतने आमों का स्वाद

कई आमों का एक साथ मिलेगा स्वाद

मुजफ्फरपुर के किसान भूषण सिंह ने तैयार किए आम की इस नई नस्ल को अपने पिता का नाम नागेंद्र भोग दिया है। नई नस्ल के इस आम का वजन 800 ग्राम से लेकर एक किलो तक का है। नागेंद्र भोग आम एक ऐसा आम है, जिसमें एक साथ कई तरह के आम का स्वाद मिलता है। बताया जा रहा है कि इस का स्वाद खट्टा और मीठा दोनों है। भूषण सिंह द्वारा तैयार की गई आम की नई प्रजाति आसपास के इलाकों में चर्चा के केंद्र बनी हुई है। भूषण सिंह ने बताया नागेंद्र भोग आम को फलने के लिए अधिक जगह की आवश्यकता नहीं है। इसे कम जगह में भी लगाया जा सकता है और इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये ढाई साल में ही फल देना शुरू कर देगा।

End of Feed