पटना में अपराधियों के बढ़े हौसलें, तीन दिन में 5 लोगों की हत्या; दो युवकों को गोलियों से भूना

पटना में पाटलिपुत्रा इलाके के मैनपुरा में दो युवकों पर अपराधियों ने गोलियां चलाई। जिनमें से एक शख्स की मौत हो गई है और दूसरे का इलाज चल रहा है। दोनों युवका आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Patna Murder: पटना में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। शहर में लगातार तीसरे दिन हत्या की वारदात सामने आई है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में देर रात दो युवकों को गोली मार दी गई। जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है।

Crime

फाइल फोटो

दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास

पटना में पिछले कुछ दिनों में आपराधिक घटनाओं में तेजी देखने को मिली है। देर रात को जिले में गोलीबारी की यह घटना पाटलिपुत्रा इलाके के मैनपुरा में हुई। जहां दो युवकों पर आरोपियों ने फायरिंग की। जानकारी के अनुसार दोनों युवक की क्रिमिनल हिस्ट्री रही है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है कि आरोपियों ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया। साथ ही आरोपियों की भी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

End of Feed