Bihar Politics: कहीं नहीं जा रहे मुकेश सहनी, महागठबंधन के साथ रहने का लिया फैसला

Bihar Chunav 2025:बिहार की राजनीति में कई दिनों से हो रही सुगबुगाहट को मुकेश सहनी ने साफ किया है। फिलहाल सहनी ने महागठबंधन के साथ रहने का ही फैसला किया है। मंगलवार को हुई मुकेश सहनी की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात के बाद आज सुबह से ही मुकेश सहनी के NDA में जाने की चर्चा तेज हो गई थी। जानते हैं इस दिलचस्प कहानी के पीछे की सच्चाई को।

Bihar Chunav 2025: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी बुधवार को दिन भर चर्चा में रहे और उसका कारण था, मुकेश सहनी की दिलीप जायसवाल से होने वाली मुलाकात। दरअसल आज सुबह से ही मुकेश सहनी की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात और NDA में शामिल होने की चर्चा हो रही थी। इन सारी सुगबुगाहटों पर शांत करते हुए सहनी ने साफ कर दिया है कि वो महागठबंधन के साथ रहेंगे। इसके अलावा आज 1995 बैच के IPS अधिकारी मो. नुरुल होदा भी अपनी IPS की नौकरी छोड़कर VIP में शामिल हो गए।

mukesh sahani will stay in Mahagathbandhan

महागठबंधन के साथ ही रहेंगे मुकेश सहनी (फाइल फोटो)

NDA में नहीं जा रहे सहनी

मंगलवार को दिलीप कुमार जायसवाल और मुकेश सहनी की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया था। फिलहाल ये कयास दबा दिए गए हैं, मुकेश सहनी ने VIP के NDA में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। एक बयान में मुकेश सहनी ने कहा कि मैं दिलीप जायसवाल जी से 200 कदम पीछे चलता हूं। वो पार्टी को तोड़ने में आगे रहने वाले हैं।

End of Feed