पटना

पटना में महागठबंधन की बैठक आज, सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा; तेजस्वी ने बताई अंदर की बात!

Bihar Assembly Elections: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की औपचारिक बैठक गुरुवार को पटना में होगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि महागठबंधन मजबूत है और मंगलवार को दिल्ली में अच्छी बैठक हुई है। सकारात्मक बैठक हुई है। जो हम लोगों की बात हुई है, वह सार्वजनिक नहीं कर सकते।

Image

पटना में होगी महागठबंधन की बैठक (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Bihar Assembly Elections: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की औपचारिक बैठक गुरुवार को पटना में होगी। बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी दल भी अपनी-अपनी बात रखेंगे।

सीट बंटवारे पर चर्चा संभव

कहा जा रहा है कि इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में चुनाव को लेकर कोई ठोस रणनीति बनाई जाए, जिसमें मुख्यमंत्री का चेहरा और चुनाव प्रचार भी शामिल हो सकता है।

तेजस्वी यादव ने बताई योजना

इस बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बैठक में महागठबंधन में शामिल दल भाग लेंगे और चुनाव को लेकर कैसे आगे बढ़ना है, उस पर चर्चा होगी। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के महागठबंधन के एक बड़े नेता के संपर्क में होने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनकी बात है। किसी के मुंह पर तो ताला नहीं लगाया जा सकता।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था कि इंडी गठबंधन में अगर कांग्रेस, राजद का झोला ढोएगी, तब ही उसका वजूद है। अब कांग्रेस को सोचना है कि वो क्या करे। तेजस्वी यादव कभी नहीं चाहेंगे कि कांग्रेस बिहार में पांव पसार ले। तो ऐसी स्थिति में महागठबंधन में कुछ ऐसे घटक दल हैं, मैं किसी का नाम नहीं बोलना चाहूंगा, जो हर वक्त एनडीए में भी दरवाजा खोलकर रखना चाहते हैं। ऐसी परिस्थिति में हो सकता है कि उनका कोई एक घटक दल एनडीए की तरफ मुखातिब हो जाए। ऐसी भी संभावना बन रही है। अब इंडी गठबंधन में राजद की राजशाही नहीं चलेगी। कांग्रेस ने भी इसका मूड बना लिया है और घटक दल ने भी मूड बना लिया है।

'मजबूत है महागठबंधन'

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि महागठबंधन मजबूत है और मंगलवार को दिल्ली में अच्छी बैठक हुई है। सकारात्मक बैठक हुई है। जो हम लोगों की बात हुई है, वह सार्वजनिक नहीं कर सकते।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article