Bihar: मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार; हथियार बनाने की मशीनें बरामद

मोतिहारी पुलिस ने पूर्वी चंपारण के देवापुर गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसमें दो हथियार तस्कर गिरफ्तार हुए, जिनके पास से हथियार बनाने की मशीनें, कल-पुर्जे और फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

Motihari Gun Factory Busted: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पचपकरी थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार बनाने की मशीनें, कल-पुर्जे और नकली दस्तावेज तैयार करने के उपकरण बरामद किए हैं।

motihari gun factory news

बरामद औजारों के साथ गिरफ्तार आरोपी

खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई

मोतिहारी पुलिस को सूचना मिली थी कि देवापुर गांव में अवैध हथियार निर्माण और मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस सूचना के बाद मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में पचपकरी थाना पुलिस की टीम गठित की गई। इसके बाद देवापुर वार्ड नंबर 15 में छापेमारी की गई।

End of Feed