Khagaria Crime: खगड़िया में मां-बेटे की हत्या, एक को मारी गोली तो दूसरे का रेता गला, पुरानी दुश्मनी बनी वजह

Khagaria Crime: बिहार के खगड़िया में जमीन के विवाद के चलते मां-बेटे की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मां की हत्या गोली मारकर की और बेटे का हसिया से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Khagaria Crime: बिहार के खगड़िया जिले के महद्दीपुर गांव से एक डबल मर्डर की एक घटना सामने आई है। हत्या की इस घटना ने पूरे क्षेत्रमें हड़कंप मचा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों की पहचान फुला देवी और उनके बेटे पंकज कुमार के रूप में की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दोनों की हत्या गोली मारकर की है। पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह हत्या पूर्व की दुश्मनी के चलते की गई है और आरोपी फरार हैं।

Crime News

खगड़िया में मां-बेटे की हत्या

किस वजह से की गई हत्या

End of Feed