पटना: अगर आप घूमने और शॉपिंग करने के शौकीन हैं तो आपके लिए पटना बेस्ट जगह हो सकती है। इस शहर का लिट्टी-चोखा तो पूरे भारत में फेमस है। लेकिन, अगर आप छुट्टियां बिताने या वीकेंड में घूमने पटना आ रहे हैं और कुछ खरीदारी भी करना चाह रहे हैं तो कई सस्ते बाजार आपका रास्ता देख रहे हैं। बस आपको वहां जाने की जरूरत है। आप अनायास ही शॉपिंग करने लगेंगे। क्योंकि, यहां की मार्केट बेहद सस्ते में आपको सामान उपलब्ध कराती हैं। तो आज हम आपको पटना के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप थोड़े रुपये में अधिक लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े खरीद सकते हैं।
पटना के सबसे सस्ते बाजार
हथवा मार्केट
अगर, आप पटना में रहते हैं या घूमने के वास्ते आए हैं तो पटना का हथवा मार्केट आपके लिए सस्ता बाजार साबित होगा। यहां आपको सस्ते दरों अच्छे कपड़े मिल जाएंगे। यहां कई ऐसी दुकानें हैं जो सस्ते कपड़े उपलब्ध कराती है। इस बाजार में आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यह पटना के सस्ते बाजार में गिना जाता है। यहां शादी पार्टी या रोजाना पहनने के लिहाज से कपड़े खरीद सकते हैं।महेंद्र मार्केट
पटना का महेंद्र मार्केट भी काफी किफायती दाम में कपड़े उपलब्ध कराने के लिए फेमस है। यहां आप कम कीमत में साड़ी, सूट, लहंगा और बैग समेत कई चीजे खरीद कर घर ले जा सकते हैं। अगर, आपकी जेब ज्यादा बजट खर्च करने से रोक रही है तो आप सीधा इस बाजार में पहुंच जाइये। इस बाजार में आपको 100 रुपये से लेकर 200 और 300 में जबरदस्त कपड़े मिल जाएंगे।चौक मार्केट
पटना का सिटी चौक मार्केट बेहद सस्ते दाम के बाजार के तौर पर लोगों के बीच फेमस है। यहां आपको कई चीजें एक साथ मिल जाएंगी। यहां आपको साडी, सलवार, सूट, जूते, इलेक्ट्रिक आइटम के अलावा कई सारी उपयोगी चीजें वो भी काफी सस्ते दरों में मिल जाएंगी। अगर, आप कम समय में अधिक खरीदारी करना चाहते हैं तो पटना का सिटी मार्केट आपके लिए बेस्ट रहेगा।ये बाजार भी आपका करेंगे स्वागत
इन बाजार के लिए आपको पटना शहर में मौर्या लोक भी सस्ते दरों के वस्तुओं के लिए जाना जाता है। मौर्या लोक के अगल-बगल के इलाकों में सस्ते कपड़े भी मिलते हैं। साथ ही साथ महिलाओं के कपड़ों के लिए पटना का खेतान बाजार भी प्रसिद्ध है। यहां महिलाओं की भीड़ रहते हैं, हालांकि, पुरुषों के भी कपड़े मिलते हैं। तो आप तुरंत इन बाजार का रुख करें और सस्ते दाम ढेर सारे कपड़े खरीद कर घर लाइए।
