बिहार में खुले निवेश के द्वार, 24 हजार कंपनियों को मिलेगा इनवेस्ट का मौका; रोजगार के साथ विकास को मिलेगी गति

बिहार में CSR के तहत कंपनियां करेगी निवेश करने वाली कंपनियां अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी। इनवेस्ट ने इससे न केवल बिहार के विकास को गति मिलेगी बल्कि, इस नीति से राज्य की सूरत भी बदलती नजर आएगी।

पटना : अब बिहार में निजी कंपनियां भी राज्य के विकास में सीधे भागीदार बन सकेंगी। वित्त विभाग ने बिहार राज्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति-2025 को अधिसूचित कर दिया है, जिससे कंपनियां अपने सामाजिक दायित्व (CSR फंड) के तहत बिहार की सरकारी योजनाओं में सीधे निवेश कर सकेंगी। इससे न केवल बिहार के विकास को और गति मिलेगी बल्कि इस नीति से राज्य की सूरत भी बदलती नजर आएगी।

CM Nitish With Dupty CM

सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम (तस्वीर साभार-ट्विटर @NitishKumar)

निवेश का रास्ता होगा साफ

वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने बातचीत के दौरान बताया कि एक सीएसआर पोर्टल तैयार हो गया है। जिसे जल्द ही उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी इस पोर्टल को लॉन्च करेंगे। जिसके CSR के तहत निवेश करने वाली कंपनियां अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी। इस नीति के तहत CSR सोसाइटी का गठन कर लिया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासी निकाय और वित्त विभाग की निगरानी में कार्यकारिणी समिति का भी गठन कर लिया गया है। जो इन निवेश गतिविधियों पर नजर रखेगा।

End of Feed