बिहार में बाढ़ का हाहाकार, 17 लाख से अधिक लोगों पर पड़ा असर, प्रशासन अलर्ट पर

बिहार में भारी बारिश से 17 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गंगा, कोसी, बागमती समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। NDRF और SDRF की 32 टीमें राहत कार्य में लगी हैं। प्रशासन अलर्ट पर है और 1,160 नावें बचाव कार्य में लगाई गई हैं।

Bihar Flood: बिहार में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। राज्य के 17 लाख से अधिक लोगों पर इसका असर पड़ा है। समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की कुल 32 टीमों को लगाया गया है।

bihar flood update

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात (सांकेतिक तस्वीर)

इन जिलों में खतरे के निशान से ऊपर हैं नदियां

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, "भोजपुर, पटना, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, सारण, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल और बेगूसराय सहित विभिन्न जिलों में लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। इसके अलावा नेपाल में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है"

End of Feed