Kishanganj Crime News: किशनगंज से एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। नाबालिग पीड़िता का आरोप है कि वह दोस्त के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान 3 लोगों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और डरा धमका कर घर भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
सांकेतिक फोटो (PC - PTI)
आरोपियों ने डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म
किशनगंज में यह वारदात तेजाजी के डांडे बरडिया क्षेत्र में बुधवार 16 जुलाई को हुई। नाबालिग ने 3 लोगों को दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की धमकी से वह डर गई थी। लेकिन गुरुवार को उसने हिम्मत जुटाकर किशनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग अपनी दोस्त के साथ घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां तीन बदमाश आए। उन्होंने दोनों को डरा धमकाकर नाबालिग से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो भी बनाया।
24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किए गए आरोपी
पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम का गठन किया और 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को डिटेन कर लिया। साथ ही एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
