बिहार में कहर बनकर टूटा ठनका, 19 लोगों की मौत; 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहार में खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से करीब 19 लोगों के मौत की खबर है। सरकार ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

पटना : बिहार में मानसूनी बारिश आफत बनकर टूट रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के10 जिलों में ठनक (आकाशीय बिजली) गिरने से 19 लोगों की मौत की खबर है। कुदरत के कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजा देने की बात कही है।

Bihar lightning Victims Compensation

आकाशीय बिजली (फोटो-Istock)

कहां कितने लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, राज्य में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। भाषा के हवाले से बिहार में पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी साझा की है। कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, सबसे ज्यादा पांच मौत नालंदा में हुईं, उसके बाद वैशाली (चार), बांका और पटना दो-दो लोगों की मौत हुई। बयान में बताया गया कि इसके अलावा, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, जमुई और समस्तीपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

End of Feed