बिहार कांग्रेस की पहल; महिलाओं को सशक्त बनाने की माई बहन मान योजना, बिंदवल में चौपाल का आयोजन

बिहार के बिंदवल गांव में कांग्रेस द्वारा माई बहन मान योजना के तहत महिला चौपाल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना था। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने महागठबंधन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता, वृद्धा पेंशन और मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं के लाभ से अवगत कराया गया।

Bihar News: बिहार के गोरेयाकोठी प्रखंड के बिंदवल पंचायत स्थित बिंदवल गांव में रविवार को कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही माई बहन मान योजना के अंतर्गत एक महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने महागठबंधन सरकार द्वारा लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

Initiative to empower women in Bihar

बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल (Photo: Canva)

उन्होंने बताया कि सरकार जरूरतमंद महिलाओं को हर माह ₹2500 की आर्थिक सहायता और वरिष्ठ महिलाओं को ₹1500 की वृद्धा पेंशन प्रदान करेगी। साथ ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. अहमद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं की अनुकरण कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 100 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को महागठबंधन के दबाव का परिणाम बताया।

End of Feed