Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना अभियान छेड़ दिया है। पार्टी वोटर्स को रिझाने के लिए तमाम दावे पेश कर रही है। पार्टी के शीर्ष नेता अपने प्रत्याशियों के लिए जनता जनार्दन से वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र ने जहां पिछले दिनों पश्चिमी यूपी से प्रचार अभियान की शुरुआत की थी, अब उसको बढ़ाकर बिहार की तरफ ले गए हैं। जमुई में रैली के बाद यानी सात अप्रैल को फिर पीएम बिहार के नवादा लोकसभा सीट पर जनता को चुनावी मंच से संबोधित करेंगे। चुनावी रैली के संबोधन के बाद पीएम गया में चार घंटे का वक्त बिताएंगे।
गया में पीएम मोदी का कार्यक्रम
महाबोधि मंदिर जाएंगे पीएम मोदी
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को नवादा जाने के क्रम में गया अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे। यहां से वे नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने रवाना होंगे। तय शेड्यूल के तहत वहां से लौट कर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बोध गया पहुंचेंगे और महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नरेन्द्र मोदी नमन करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट लौट कर दूसरे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। सात अप्रैल को आगमन, प्रस्थान एवं भ्रमण के क्रम में चार घंटे तक प्रधानमंत्री गया की पावन धरती पर रहेंगे। पीएम के आगमन को लेकर शुक्रवार को गया एयरपोर्ट पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। उधर, चुनावी रणनीति के लिए प्रधानमंत्री से प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा, जदयू एवं एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता उनसे मिलेंगे।
गया में बदला रह सकता है ट्रैफिक
उधर, पीएम के आगमन को लेकर गया और नवादा में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। जिस रूट से पीएम का काफिला गुजरेगा वहां पर ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है। हांलाकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन देश के शीर्ष नेता के आगमन को लेकर मुख्य मार्ग पर कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। चूंकि, पीएम की सुरक्षा में कोई चूक न इसलिए यकीन ट्रैफिक में बदलाव किया जाएगा। लिहाजा, कल घर से निकलने से पहले एक बार शहर के यातायात बदलाव पर नजर डालकर ही निकलें, ताकि यात्रा के दौरान आपको समस्या का सामना न करना पड़े। उधर, पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसकी समीक्षा खुद बिहार बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। बहरहाल, गया के गांधी मैदान में पीएम की रैली का कार्यक्रम 16 अप्रैल लगा है। इस कार्यक्रम की तारीख को लेकर अभी संशय कायम है।
दो दिवसीय बिहार यात्रा रहेंगे शाह
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आठ अप्रैल की शाम दो दिवसीय बिहार यात्रा पर पटना पहुंचेंगे। शाह ने कार्यक्रम में फेर बदल की सूचना बिहार इकाई को दी थी। पहले यह कार्यक्रम आज यानी 6 अप्रैल को तय था, लेकिन उसके समय में परिवर्तन किया गया है। अब आठ अप्रैल की शाम छह बजे अमित शाह पटना पहुंचते ही बिहार भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद बिहार भाजपा कोर ग्रुप के साथ शाह की बैठक प्रस्तावित है। नौ अप्रैल को गया जिले के गुरारू प्रखंड में शाह औरंगाबाद एवं गया लोकसभा क्षेत्र के लोगों की सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, हम नेता संतोष सुमन, गया से हम के प्रत्याशी जीतन राम मांझी, रालोमो, जदयू एवं बिहार भाजपा के कई नेता सभा में सम्मिलित होंगे।
